यह महफ़िल दिलवालो की कद्रदानों की लिखने वालों की पढ़ने वालों की---- आइये बिंदास अंदाज में पर मोहब्बत के अहसासों के साथ अपने दिल की कहिये औरो के दिल की सुनिये अपना बोझ हल्का कीजिये औरो को भी दिल हल्का करने दीजिये जिंदगी तब आसान होती है जब हम एक दूजे की सुनते है एक दूजे को समझते है कभी वो हमें समझाता कभी हम उसे समझाते है तब एक दूजे को टूटने--बिखरने से बचाते है आइये इस महफिल में आप मोहब्बत और दुआओं का लेकर साथ। यह इंसानियत का तकाज़ा है समंदर में एक लहर आप बन सकते है और दुनियां में आने का मोहब्बत से हक अदा कर सकते है मैंने महफिल की जाजम बिछा दी है आपके लिए आपको अब अफसानों के साथ आना है और अपना फर्ज निभाना है।