महिला काव्य मंच सिलीगुड़ी की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी महिला काव्य मंच सिलीगुड़ी की सदस्याओं की सक्रियता के चलते आज ये मंच अपनी एक अलग पहचान तो बना ही चुका है, साथ ही दिन पर दिन इस मंच से सदस्याओं का जुड़ना इस मंच की सार्थकता को दर्शा रहा है। दिनांक 16-05-2020 को आनलाईन काव्य गोष्ठी में करीब 35 कवयित्रियों की भागीदारी वो भी देश विदेश से , सच में ऐसा महसूस हो रहा था कि हम सभी एक ही परिवार से है और किसी उत्सव में शामिल हो रखें हो। राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड की प्रभारी सारिका भूषण, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष आरती सिंह एवं सचिव बबिता अग्रवाल कँवल, (सिलीगुड़ी)सरंक्षक अर्चना शर्मा, अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सचिव रीता दास के सानिध्य में, रूबी प्रसाद के बेहतरीन संचालन में महिला काव्य मंच की नवम काव्य गोष्ठी बेहद सफल रही। विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना के साथ आशा बंसल...