ख्याल कैसे कहूं वो दूर है मुझसे हर लम्हें में वो साथ रहता है , महफिलों में साथ रहने वाला अब तन्हाईयों में भी साथ रहता है , मिल जायेंगे मेरे जैसे हजारों उन्हें मुझे तो आज भी इंतजार उन्हीं का रहता है , कैसा होगा अब वो , जेहन में हर वक्त अब यहीं सवाल रहता है ...... रेणु