Skip to main content

Posts

Showing posts from January 23, 2020

सिलीगुड़ी महिला काव्य मंच के बढ़ते कदम

महिला काव्य मंच में कविताओं के स्वर गूंजे। सिलीगुड़ी महिला काव्य मंच की पंचम गोष्ठी सुजाता मिंडा के निवास स्थान पर सफलता पुर्वक आयोजित हुई। किरण अग्रवाल के संचालन में कार्यक्रम बहुत बढ़िया रहा। बबिता अग्रवाल की अध्यक्षता में रूबी प्रसाद द्वारा माँ शारदे की वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। दिन पर दिन सदस्याओं की बढ़ती संख्या से अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला काव्य मंच किस सोपान की ओर बढ़ रहा है। सरंक्षक अर्चना शर्मा, अध्यक्ष वंदना गुप्ता, महासचिव बबिता अग्रवाल, सचिव रीता दास के साथ ही सभी सदस्याएं अपना बेहतरीन योगदान दे रहीं है। स्कूली बच्चियों से लेकर हर क्षेत्र से कवयित्रियाँ महिला काव्य मंच से जुड़ती जा रही हैं, चाहे वो गृहिणी हो या फिर कामकाजी महिलाएं। आज नेताजी के जन्मदिन के शुभावसर पर कवयित्रियों ने देशभक्ति रचनाओं से समारोह को देशभक्ति मय बना दिया, हालांकि कोई विषय नहीं दिया हुआ था। इससे समझ में आता है कि आज की नारी सिर्फ़ श्रंगार रस कविताओं तक ही सिमटी हुई नहीं है, वो देश से लेकर समाज के उतार- चढ़ाव को भी अपने जेहन में रखकर चलतीं है तथा उसके लिए ब...

याद आती वो जिंदगानी

यादें.... वो अजब मुलाकात की गजब कहानी, वो सुहानी शाम और कॉफी के मगो का टकराना .... कुछ तो है मौसम का शुरूर और... कुछ है मोहब्बत का नशा ..... कुछ कही और बहुत सारी अनकही बात.... एक दूजे के हाथों में एक दूजे का हाथ... कितना सोणा है ... हम दोनों का साथ.... #बस यू ही - नीलम वंदना