Skip to main content

Posts

Showing posts from December 30, 2019

महिला कविता गोष्ठी का आयोजन

सिलीगुड़ी महिला काव्य मंच की कविता गोष्ठी महिला काव्य मंच (सिलीगुड़ी) की चतुर्थ काव्य गोष्ठी का आयोजन हिंदी बालिका विद्यापीठ में सफलता-पूर्वक हुआ। रीता दास के संचालन में कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। वंदना गुप्ता की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ, बबिता कँवल द्वारा माँ शारदे कि स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।शहर की जानीमानी कवयित्रियों के साथ ही स्कूली बच्चियों ने अपने काव्यपाठ से सभी के मन मोह लिए। दिन पर दिन जुड़ रही कवयित्रियों से पता चल रहा है कि हमारे शहर में साहित्य में रुचि रखने वालों कि तादाद किस तरह से गुमनामी के अंधेरे में गुम थी।शुरूआत 11सदस्यों से हुई थी, आज 20 के करीब पहुंच गए हैं, आशा है भविष्य में और भी सदस्याएं जुड़ती ही जाएगी। राष्ट्रीय महिला काव्य मंच कि स्थापना नरेश नाज़ जी के द्वारा सन् 2017-22 जनवरी को की गई थी, आज भारत में अठ्ठाइस और विदेशों में आठ जगह अपना परचम लहरा रही है। अर्चना शर्मा,वंदना गुप्ता,बबिता कँवल, रीता दास, स्नेहा कुमारी,अमरावती गुप्ता,रूबी प्रसाद,निशा गुप्ता,प्रियंका जायसवाल,वीणा चौधरी, सोनी केड़िया,किरण अग्रवाल,ज्योति भट्ट,आशा बंसल,इ...