धार्मिक स्थलों में प्रवेश से पूर्व ध्यान रखने योग्य बातें ।।* एन. सुगालचन्द जैन, चेन्नई, तमिलनाडु 1. किसी भी पवित्र स्थान में प्रवेश से पूर्व यह सुनिश्चित करें की आप तन -मन से स्वच्छ हैं । पवित्र स्थान में प्रवेश से कम से कम 48 घंटे पूर्व माँसाहारी भोजन, शराब, तम्बाकू आदि नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें । 2. पवित्र स्थान में नंगे पैर प्रवेश करें 3. निर्धारित ड्रेस कोड का सम्मान करते हुए ड्रेस कोड धारण कर पूजा स्थल में प्रवेश करें । 4. पवित्र स्थलों पर ऐसे परिधान पहन कर प्रवेश नहीं करें जिनसे शारीरिक अंग प्रदर्शित होते हो । 5. ऐसे स्थानों पर फोटो नहीं ले जहाँ फोटोग्राफी की अनुमति नहीं हो । 6. पवित्र स्थलों के वातावरण का सम्मान करें, ऐसा कोई कार्य नहीं करें जो उस पवित्र स्थल के सुन्दर, सौम्य, शांत वातावरण के अनुकूल नहीं हो । 7. जब पूजा-अर्चना हो रही हो तो पूजा में विघ्न नहीं डालें, आप अपना दायित्व समझते हुए बिना शोर-शराबे के एक तरफ खड़े हो जायें और पूजा-अर्चना होने के पशचात दर्शन करें ।