Skip to main content

Posts

Showing posts from June 20, 2019

प्रेम की किताब जो धड़कनों से बोल जाते है

सिर्फ एक नजर भर मिलती और अपने से लगने लगते है चुरा चुरा कर नजरों को जो नजरों से कहने लगते है अनजान दो दिल जब बेकरार से दिखने लगते है जमाने की भीड़ से जो अलग से चलने लगते है ना जान--ना पहचान पर एक दूजे में रहने लगते है भीड़ के शोर में खामोशी से भी कुछ कहने लगते है विदा लेने से पहले मुड़ मुड़ कर देखने लगते है चूंकि उस दिन उनकी बात नही होती नजरें मिलती-बैचनी बढ़ती पर आमने सामने शब्दों की मुलाकात नही होती तब अगले दिन फिर वो ही गली-- और वक्त भी वो ही होता है जब दो दिलों का सफर एक दूजे को कुछ कहने चला होता है एक आता--दूसरा गर नहीं दिखता तो नजर दूर तक गली के उस छोर पर टिकी रहती है वो जब तक नही दिखता/ दिखती तब तक नजर वही खड़ी रहती है और जैसे ही वो दिख जाता दिल की कली खिल जाती है कली को भंवरा मिल जाता चमन को बहार मिल जाती है प्रेम की भाषा भी तब ठहर जाती है जब प्रेमी से प्रेमिका यू मिल जाती हैं कुछ देर नजरे मिलती फिर शायद भरती भी है जुबा खुलने से पहले घबराहट में अटकती भी है खामोशी टूटने से पहले कुछ कुछ होता भ...