Skip to main content

Posts

Showing posts from November 25, 2019

प्रेम किसे कहते है....

प्रेम की भाषा.... किरण अग्रवाल(सिलीगुड़ी) Banner Title:  Cyber Monday Week Price Storm Continues, Gifts and $0.1 Snap up कोमल हृदय में एक पुष्प पनपता है बर्षो से एक खुशी सूक्षम्ता बन ताउम्र बिन स्वार्थ के महकता रहता जीवन के अनसुलझे क़िस्से के बीच भी अतिशय संतोष की अनुभूति देता एक पुष्प मानिंद अदृश्य हाँ यही तो प्रेम है #किरण अग्रवाल (सिलीगुड़ी)

क्या आप लेखक है !

जुड़िए महफ़िल से.....आपको बुला रही है। महफ़िल  में स्वागत है आपका.... आपके लिए अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का पन्ना है * महफ़िल * । रचनाकारों के एक साथ बैठने की जाजम है * महफ़िल * आप अपनी रचनाओं को अपनी फोटो के साथ मुझे भेजिए...आपकी रचना हमारे ब्लॉग *महफ़िल*में शान व सम्मान के साथ आपको नजर आएगी। निवेदन सिर्फ इतना है कि अगर रचनाकार में आपका नाम है तब फिर रचना भी आपकी ही होनी चाहिए। आप कविता,आलेख,कहानी,लघुकथा,समीक्षा,लिख सकते है...विषय भी आपका आपकी इच्छा से निर्धारित करे बस शर्त सिर्फ इतनी है कि लेखन में मौलिकता व गरिमा को बनाए रखे। हम आपकी कलम को अपने ब्लॉग *महफ़िल*में सम्मान के साथ स्थान देंगे। * महफ़िल * ब्लॉग को आप सब्सक्राइब जरूर कर लीजिए ताकि हर पोस्ट आपकी नजरों पर आ जाए। आभार। संजय सनम 7278027381

राही की भटकन..

भटकता हुआ राही!! बबीता अग्रवाल कंवल मैं राही! भटकता हुआ राही! मृगतृष्णा लिए भटक रहा हूं, तलाश है जाने किस जहां की ढूंढता हूँ, अंजान हूँ, नाकाम हूँ, हैरान हूँ, परेशान हूँ !! मैं राही! भटकता हुआ राही! माँ की गोद से खुले आंगन में, उन्मुक्तता से विचरण को आतुर। नन्हें हाथों में किरणें सूरज कि हर पल भरने को व्याकुल ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बच्चों के झुंड, हो गए कहीँ गुम चेहरों से खो गए सितारों के भी गुण ! बचपन गंवाया पुस्तक के ढेर में, मिला न वक्त,आँखमिचौली के खेल में। मैं राही! भटकता हुआ राही! मस्ती में डूबा, ज़िंदगी को ढूंढा, कालेज से निकला, नौकरी को भागा। सुकून कि चाह में, गृहस्थी सजाई ज़िंदगी की सच्चाई समझ में न आई ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बनाने की चाह में स्वयं को ही खोया, बच्चों का भविष्य रातों संजोया। लाठी की थाप और झुकी हुई कमर उम्मीद की किरण हो गई बेअसर! मैं राही! भटकता हुआ राही मैं राही! भटकता हुआ राही बबिता अग्रवाल कँवल सिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल)

जिंदगी ऐसी होती है....

रंग जिंदगी के..... मीनाक्षी शर्मा - ग्वालियर जिंदगी जब भी आवाज़ दे तो पीछे पलट के जरूर देखें क्या पता कोई रूठा लम्हा खड़ा मुस्कुरा रहा हो क्या पता कोई रूठा साथी राह देखता हो कुछ पल थे जो कड़वे से भूलना उन्हें अच्छा जो दुख में साथ दे वही साथी सच्चा जिंदगी है आज अच्छी तो कल फिर बुरी आज संभली तो कल फिर बिगड़ी गिर गिर के उठने में है मजा पड़े रह के यूँ खुद को न दो सजा जिंदगी है कुछ खट्टी तो कुछ मीठी भी कभी कड़वी तो कभी तीखी सी अपने अपनो का साथ निभाते जाओ अपने दुखों को पार लगाते जाओ जिंदगी तेरी भी जिंदगी मेरी भी हम सबको इसे बनाना है दुनिया मे कुछ कर के जाना है बीते हुए लम्हो को भूल कर बस आगे बढ़ते जाना है जिंदगी है ये कभी इसकी कभी उसकी कभी छोटी कभी लंबी कभी बेचारी कभी प्यारी सी यह जिंदगी है मेरी - तेरी, हमारी सी। https://www.banggood.in/custlink/KGKGsYmCk7