Skip to main content

Posts

Showing posts from February 13, 2021

अब सचिन पायलट को राहुल ने क्या साफ जता दिया है!

राहुल ने दिया सचिन को झटका! क्या पार्टी नेतृत्व पर गहलोत का पलड़ा भारी! क्या सचिन के पर कतर रहे है गहलोत! क्या कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व गहलोत के सामने सरेंडर! फर्स्ट न्यूज कार्यालय डेस्क: राहुल की रैली ने राजस्थान कांग्रेस में युवा कद्दावर और अशोक गहलोत के घोर विरोधी नेता सचिन पायलट को राहुल के  माध्यम से नजरंदाज करवा करके अशोक गहलोत ने अपना वजन बता दिया है! राजस्थान के पीलीबंगा में आयोजित किसान रैली में राहुल के करीब अशोक गहलोत बैठे पर राजस्थान की राजनीति में उनके घर से मजबूत विरोधी श्री सचिन पायलट उस मंच पर बैठे तो जरूर थे पर राहुल से बहुत दूर उनको स्थान मिला और इस आयोजन में राहुल गांधी ने साफ साफ अशोक गहलोत के साथ अपनी नजदीकी दिखाकर सचिन पायलट को संदेश भी दे दिया क्योंकि सचिन को इस जनसभा में बोलने का भी अवसर नहीं दिया गया। राहुल गांधी को मंच पर सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत अन्य नेताओं ने किसानों की ओर से हल भेंट किया. इस दौरान भी पायलट शामिल नहीं थे. राहुल गांधी के मंच पर आने से पहले स्थानीय नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। सचिन पायलट ...