सुकीर्ति गुप्ता की अंतिम बहुप्रतीक्षित कृति "कोलाज" का लोकार्पण समारोह पारसमल कांकरिया जैन सभागार में 'विचार मंच' के तत्वावधान में, 16 फरवरी 2020 की शाम को स्वर्गीय सुकीर्ति गुप्ता की अंतिम कृति "कोलाज" का लोकार्पण प्रो. चंद्रकला पांडेय ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ वसुंधरा मिश्र के मंगलाचरण से हुआ। स्वागत भाषण में विचार मंच की गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए दुर्गा व्यास ने सुकीर्ति जी को याद किया। श्री श्वेतांबर जैन सभा के अध्यक्ष सरदारमल कांकरिया ने किरण सिपानी को पुस्तक को प्रकाश में लाने के लिए धन्यवाद दिया। अपने वक्तव्य में नूपुर जैसवाल ने कहा कि सुकीर्ति जी ने मुझे साहित्य जगत से जोड़ा। अपने आत्मकथात्मक उपन्यास "कोलाज" में उन्होंने बेहद प्रवाहमयी भाषा में अपने जीवंत अनुभवों को पिरोया है। नायिका के जीवन के विभिन्न समय के चित्रों को समग्रता से उपन्यास में उकेरा गया है। प्रियंकर पालीवाल ने आलोच्य कृति को आत्मकथा मानते हुए कहा कि स्त्रियाँ अगर आत्मकथा लिखने लगे तो समाज में भूचाल आ जाए। सुकीर्ति जी ने जो लिखा है अगर उसका तीन चौथाई भी सच है...