श्री संचय बरडिया(चेन्नई)के माध्यम से आया यह खुला खत सोशल मीडिया में चल रहा है और इसको क्यों पढ़ना चाहिए! यह पढ़ने के क्रम में समझ में आ ही जायेगा। इतिहास में मिलावट: इरफान हबीब, रोमिला थापर के नाम पत्र मध्य प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी ने वामपंथी इतिहासकार इरफान हबीब और रोमिला थापर को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें मध्यकाल के मुस्लिम इतिहास को लेकर की गई मिलावट और मनमानी पर कई सवाल खड़े किए गए हैं। इस लंबी चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि आज इतिहास को लेकर भारतीयों में पहले से ज़्यादा जागरूकता पैदा हुई है। इंटरनेट ने तथ्यों को उजागर करने में बहुत मदद की है। आखिर ऐसा क्या सच सामने आ गया है कि एक समय इतिहास लेखन में इरफान हबीब और रोमिला थापर जैसे बड़े प्रतिष्ठित नाम आज आम लोगों के लिए गाली बन गए हैं। कभी सोचें कि लोग क्यों आप पर लानतें भेज रहे हैं? हो सके तो जवाब दें। पूरी चिट्ठी इस प्रकार है- आदरणीय इरफान हबीब साहब/ रोमिला थापर मैम, सादर प्रणाम। मैं साइंस का विद्यार्थी रहा हूँ। मगर बहुत बचपन से ही मेरी दिलचस्पी इतिहास में थी। लेकिन सबसे पास के कॉलेज में इतिहास में...