*🍃 तुलसी के पौधे की देखभाल !* साभार: प्रीतिका मोजूमदार _तुलसी का पौधा हर घर में होना चाहिए : पौराणिक आख्यानों के कारण नहीं, इसके पर्यावरणीय और औषधीय गुणों का कारण। हिन्दू समाज के तकरीबन हर घर में यह पौधा होता है।_ तुलसी के पौधे की उम्र लगभग दो से ढाई साल होती है। इसके बाद पौधा कमजोर होकर सूखने लगता है। इस बीच तुलसी के पौधे से पके हुए बीज मिट्टी में गिरते रहते हैं। बारिश के मौसम में ये बीज अंकुरित हो जाते है और नए पौधे फूट आते हैं जो स्वस्थ होते हैं। तुलसी के बीज लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तापमान पर अंकुरित होते हैं। आप खुद भी तुलसी के बीज मिट्टी में दबाकर नए पौधे तैयार कर सकते हैं। *बीज से तुलसी कैसे लगायें :* बीज से तुलसी लगाने के लिए अप्रैल का महीना उपयुक्त होता है। इसके लिए खाद मिश्रित मिट्टी पर तुलसी के बीज बिखेर दें। अब इस पर लगभग चौथाई इंच की मिट्टी की परत चढ़ा दें। इसके बाद इस पर पानी छिड़क दें। पानी का छिडकाव रोज करें। बहुत ज्यादा पानी नहीं डालें।...