Skip to main content

Posts

Showing posts from April 1, 2020

आपात सेवा भी प्रदान कर रहा है गुलाब जैन सेवा संघ

जोधपुर में गुलाब नगर जैन संघ  के  सेवा दूतों को नमन। फर्स्ट न्यूज़ कोलकाता.. कोरोना के कहर की वजह से जन जीवन का संचरण बन्द हुआ है और उसकी वजह से कमजोर आर्थिक पक्ष के लोगों के सामने भरण पोषण की समस्या का होना स्वाभाविक था...सरकार,प्रशासन अपनी भूमिका सहायता सहयोग की निभा रहा है मगर सब तक सही रूप से उसका पहुंचना सम्भव नही होता....यहां पर सामाजिक सेवाभावी उदार ह्रदय से अपनी समृद्धि की तिजोरी मानवता के लिए खोलने वालों व उस अर्थ शक्ति को जन जन तक पहुंचाने वाले कर्मठ मानव सेवियों की भूमिका होती है। यह देश सहयोग,सेवा प्रदान वाली संस्कृति का है इसलिए यह संस्कार इस आपदा की घड़ी में समूचे देश मे दिख रहे है और लाखों समाज सेवियों की भूमिका की वजह से मानवता की सेवा हो रही है। जोधपुर के गुलाब नगर जैन संघ की सामाजिक,सेवाभावी गतिविधियों से मेरा परिचय बना हुआ है  और यह लिखते हुए गर्व है कि इस विकट समय मे सूर्य नगरी के  ये सपूत सिर्फ मानव मात्र का ही नहीं बल्कि मूक पशु,पंक्षियों के भरण पोषण का भी निर्वाह कर रहे है तथा आध्यात्मिक तप के अंतर्गत आयम्बिल तप के  साधकों...