बबिता अग्रवाल महिला काव्य मंच बंगाल की सचिव बनी। महिला काव्य मंच , जलपाईगुड़ी जिले की महासचिव बबिता अग्रवाल कँवल की पदोन्नति कर उन्हें पश्चिम बंगाल की सचिव बनाया जा रहा है। ये सूचना आज महिला काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़ ने फोन करके बबिता अग्रवाल को दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि," आरती सिंह,( पश्चिम बंगाल अध्यक्ष) महिला काव्य मंच के अनुरोध पर ये पद उन्हें दिया जा रहा है। सारिका भूषण जो कि(झारखंड, बिहार और बंगाल) की राष्ट्रीय सचिव एवं पदाधिकारी हैं, उन्होंने वाट्सएप के जरिए लिखित में भेजकर बबिता अग्रवाल को पश्चिम बंगाल महिला काव्य मंच की सचिव का कार्यभार सौपा। गौरतलब है सिलीगुड़ी महिला काव्य मंच कि ईकाई अगस्त 2019 में पश्चिम बंगाल अध्यक्ष (महिला काव्य मंच) आरती सिंह के द्वारा स्थापित की गई थी। तब सिर्फ़ 11 सदस्याएं ही जुड़ी थी तभी से ये मंच हर महिने गोष्ठी करते आ रहा है और इसके साथ ही इसमें हर बार सदस्याएं जुड़ती ही जा रही है। लॉकडाउन के समय में भी ये मंच ऑनलाइन काव्य गोष्ठी करके अपना कार्य निर्विवाद...