महिला काव्य मंच, सिलीगुड़ी इकाई की दसवीं काव्य गोष्ठी सफलता पूर्वक सम्पन्न। दिनांक 20 जून 2020, दिन शनिवार, महिला काव्य मंच, सिलीगुड़ी की दसवींऑनलाइन काव्य गोष्ठी विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण के संपादक गोपाल ओझा जी की उपस्थिति में आयोजित की गई। कृष्णा विहानिवाल (कोलकाता) के संचालन में, गोपाल ओझा के हाथों दीप प्रज्वलन और रीता दास की मनोरम आवाज़ में माँ सरस्वती जी की वंदना के साथ ही कार्यक्रम का आग़ाज किया गया। राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड की प्रभारी सारिका भूषण, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष आरती सिंह एवं सचिव बबिता अग्रवाल कँवल, (सिलीगुड़ी)सरंक्षक अर्चना शर्मा, अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सचिव रीता दास के सानिध्य में काव्य गोष्ठी बेहद सफल रही। कार्यक्रम में सभी कलमकारों ने बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत की, सभी रचनाएं एक से बढ़ कर एक थी ।पटल पर जीवन के हर रंग देखने को मिले, माता पिता के स्नेह से ले कर देश प्रेम, प्रकृति प्रेम हर रंगों से सुसज्जित आज की रचनाएं मन को मोहने वाली थी । गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में केव...