रंग जिंदगी के.....
![]() |
मीनाक्षी शर्मा - ग्वालियर |
जिंदगी जब भी आवाज़ दे
तो पीछे पलट के जरूर देखें
क्या पता कोई रूठा लम्हा
खड़ा मुस्कुरा रहा हो
क्या पता कोई रूठा साथी राह देखता हो
कुछ पल थे जो कड़वे से
भूलना उन्हें अच्छा
जो दुख में साथ दे वही साथी सच्चा
जिंदगी है आज अच्छी
तो कल फिर बुरी
आज संभली तो
कल फिर बिगड़ी
गिर गिर के उठने में है मजा
पड़े रह के यूँ खुद को न दो सजा
जिंदगी है कुछ खट्टी
तो कुछ मीठी भी
कभी कड़वी तो
कभी तीखी सी
अपने अपनो का साथ निभाते जाओ
अपने दुखों को पार लगाते जाओ
जिंदगी तेरी भी
जिंदगी मेरी भी
हम सबको इसे बनाना है
दुनिया मे कुछ कर के जाना है
बीते हुए लम्हो को भूल कर
बस आगे बढ़ते जाना है
जिंदगी है ये
कभी इसकी
कभी उसकी
कभी छोटी
कभी लंबी
कभी बेचारी
कभी प्यारी सी
यह जिंदगी है
मेरी - तेरी, हमारी सी।
https://www.banggood.in/custlink/KGKGsYmCk7

Comments
Post a Comment