Skip to main content

क्या है फ्रेंडशिप!

फ्रेंडशिप डे स्पेशल :करार ,बेकरार ,इंतजार का संगम है दोस्ती

Love.catchsmile.com

दोस्ती---एक ऐसा शब्द जो उदासियों के मंजर में भी सावन की फुहार सा लगता है---तन्हाइयों के अंधकार में जो अपनत्व का उजास लगता है।दोस्ती-- एक दूजे का विश्वास--एक दूजे का अहसास, एक दूजे पर अधिकार लगता है--यहां दिखावटी औपचारिकतायें नहीं होती-यहां भरोसे की जमीन पर ईमारत खड़ी होती है जो अक्सर खून के रिश्तों से भी बड़ी होती है।


Freepik

दोस्ती--यह ईश्वर प्रदत्त उपहार होती है--करोड़ों की भीड़ में कुछ चेहरे कब जिंदगी में आ कर इस तरह सांसों में बस जाते है कि बिन उनके जिंदगी भी बेकार लगती है। जिनसे दूर दूर तक का कोई रिश्ता नही होता- जो सैंकड़ो हजारों मील दूर होते है पर कभी शब्दों की जुबान से मिलते है - फिर अहसास की आवाज को सुनते है फिर दिल मे ही कही ठहर जाते है--

-कुछ लोग फिर हकीकत में मिल जाते है तब उनको अपने सामने देखने,जानने,मानने की वो तारीख जिंदगी की एक बहुमूल्य निधि बन जाती है।पर कुछ लोग कई सालों तक नहीं मिल पाते पर फिर भी धड़कने हर दिन मिलती है।यहां मोहब्बत हर दिन एक नया सा गीत लिखती है और यह इंतजार बेकरारी की हद तक जब जाता है तब दोस्ती के अंदर का पन्ना भी समझ मे आता है।

Pexels

दोस्ती की यह किताब सुकून के रंगों से भरी है --भरोसे की जिल्द से बंधी है और प्यार की डोरी से बंधी है--यह जीवन का बेशकीमती ग्रन्थ है जिसमे प्यार के शब्दों से दुनियां के तमाम मजहबो की किताबें भी कही न कही मिली होती है।

दोस्ती में तकरार भी होती है--अनबन भी होती है पर यह न तो टूटती है न बिखरती है-- क्योकि दिल की गहराई से जुड़ी होती है इसलिए हर तकरार के बाद यह खुद संवरती है।आइये अपनी अपनी जिंदगी के उन खूबसूरत पन्नों को प्यार से सलाम कर ले औऱ जिंदगी के लम्हें उन प्यारे दोस्तों के नाम कर दे।

मैं मेरी जिंदगी में प्यार की फुहार,भरोसे की सुगंध के रूप में अपने अजीजों को मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया अदा करता हूँ क्योकि मेरी जिंदगी की सलवटों पर उनकी फेरी हुई इस्त्री भला कैसे भुलाई जा सकती है।

PLEASE LIKE,SHARE,FOLLOW...SANJAY SANAM


Comments

Popular posts from this blog

कही पर दिल लगाया जा रहा....

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

राही की भटकन..

भटकता हुआ राही!! बबीता अग्रवाल कंवल मैं राही! भटकता हुआ राही! मृगतृष्णा लिए भटक रहा हूं, तलाश है जाने किस जहां की ढूंढता हूँ, अंजान हूँ, नाकाम हूँ, हैरान हूँ, परेशान हूँ !! मैं राही! भटकता हुआ राही! माँ की गोद से खुले आंगन में, उन्मुक्तता से विचरण को आतुर। नन्हें हाथों में किरणें सूरज कि हर पल भरने को व्याकुल ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बच्चों के झुंड, हो गए कहीँ गुम चेहरों से खो गए सितारों के भी गुण ! बचपन गंवाया पुस्तक के ढेर में, मिला न वक्त,आँखमिचौली के खेल में। मैं राही! भटकता हुआ राही! मस्ती में डूबा, ज़िंदगी को ढूंढा, कालेज से निकला, नौकरी को भागा। सुकून कि चाह में, गृहस्थी सजाई ज़िंदगी की सच्चाई समझ में न आई ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बनाने की चाह में स्वयं को ही खोया, बच्चों का भविष्य रातों संजोया। लाठी की थाप और झुकी हुई कमर उम्मीद की किरण हो गई बेअसर! मैं राही! भटकता हुआ राही मैं राही! भटकता हुआ राही बबिता अग्रवाल कँवल सिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल)