Skip to main content

सिलीगुड़ी महिला काव्य मंच के बढ़ते कदम

महिला काव्य मंच में कविताओं के स्वर गूंजे।



सिलीगुड़ी महिला काव्य मंच की पंचम गोष्ठी सुजाता मिंडा के निवास स्थान पर सफलता पुर्वक आयोजित हुई। किरण अग्रवाल के संचालन में कार्यक्रम बहुत बढ़िया रहा।




बबिता अग्रवाल की अध्यक्षता में रूबी प्रसाद द्वारा माँ शारदे की वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। दिन पर दिन सदस्याओं की बढ़ती संख्या से अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला काव्य मंच किस सोपान की ओर बढ़ रहा है।


सरंक्षक अर्चना शर्मा, अध्यक्ष वंदना गुप्ता, महासचिव बबिता अग्रवाल, सचिव रीता दास के साथ ही सभी सदस्याएं अपना बेहतरीन योगदान दे रहीं है।


स्कूली बच्चियों से लेकर हर क्षेत्र से कवयित्रियाँ महिला काव्य मंच से जुड़ती जा रही हैं, चाहे वो गृहिणी हो या फिर कामकाजी महिलाएं।


आज नेताजी के जन्मदिन के शुभावसर पर कवयित्रियों ने देशभक्ति रचनाओं से समारोह को देशभक्ति मय बना दिया, हालांकि कोई विषय नहीं दिया हुआ था। इससे समझ में आता है कि आज की नारी सिर्फ़ श्रंगार रस कविताओं तक ही सिमटी हुई नहीं है, वो देश से लेकर समाज के उतार- चढ़ाव को भी अपने जेहन में रखकर चलतीं है तथा उसके लिए बोलतीं भी हैं, लिखतीं भी है।


माँ कि ममता से नारी के आँचल का मर्म, पति प्रेम की गाथा के साथ पत्नी प्रेम और त्याग की महिमा , निश्छल प्रेम की व्यथा, हर किसी के अलग अलग अंदाज को शेरों शायरी के माहौल में सुनने का मज़ा ही कुछ अलग था।


कार्यक्रम को खास बनाने में सहभागिता रहीं उभरते चेहरों के साथ सिलीगुड़ी शहर में अपना मुकाम बना रही कवयित्रियाँ, भारती बियानी,निशा गुप्ता,मनीषा सिंह,वीणा चौधरी,रिंकी गुप्ता ,कनक झा,आशा बंसल,कमला तिवारी पांडे,सोनी केडिया,प्रियंका जायसवल, अमरावती गुप्ता,स्नेहा कुमारी,बबिता झा विशेष सक्रिय थी।

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना की हिम्मत देखिये....

कोरोना  एक सबक      आह कोरोना, वाह कोरोना,कमाल हो भाई कोरोना। हम सबकी हवा टाइट कर दी। चारों तरफ हाहाकार । सारे उपाय बेकार ।           दुनिया लड़ रही है- हम और आप भी। इस महामारी युद्ध में असंख्य बलिदान हो रहे हैं। घर परिवार और समाज, संकट सबके सामने है। सरकारें चुनौती के आगे सेनापति बनी रणनीति बनाकर खड़ी है। किसी ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पर नतीजा वही- ढाक के तीन पात।      सरकारें नसीहत दे देकर तक गई। प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर्स सभी कार्य कर्ता कमर कसे लड़ रहे हैं और बचने के उपाय सुझा रहे हैं।         इतना लंबा समय गुजर गया, प्रकृति का  विद्रूप रुप कुछ तो कह रहा है। ये धरती,आकाश, पूरा ब्रह्मांड ऐसे ही तो चेतावनी नहीं दे रहे हैं। अगर हम संभले नहीं, समझे नहीं तो भुगतना भी हमें ही पड़ेगा। पर्यावरण के नाम पर सिर्फ नौसिखिए, रटे-रटाए किताबी जुमलों से काम नहीं चलेगा। अपने भीतर की तिजोरी को भी टटोलना होगा। कथनी करनी को एक बनाकर ही सुलगते संसार को बचाया जा सकता है।    ऐसी भीषण म...

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

ओ मेरे सरताज

ओ मेरे सरताज  गिलास-ए-शर्बत🌺 ज़िन्दगी की भागमभाग में  ज़ेहन ए  बेवजह मशक़्क़त के दरमियाँ यदि तुम आ मिलो... तो यक़ीनन इससे ज़्यादा, इस ज्येष्ठ दोपहर में  ठंडक शायद  कही ओर न मिले.. मैं पिघलतीं हूँ, घुलती हूँ , कुछ पल को तुममें ऐसे.. जैसे गर्मी में बर्फ़ पिघल कर ,पानी बन मिल जाती है ,नदियों और सागर में.. गर्मी से राहत के लिये.. रूह अफ़जा के घूँट अकेले नहीं जाते अन्दर , बल्कि जाता है वो सब तुम्हारा प्यार ,यादें ,वो पल जो हमने तकरारें कर गुज़ारे जिन्हें मैं बेमक़सद अपने दिल में लिये फिरतीं हूँ .. और शर्बत गिलास के ख़ाली होते होते दिन मेरा  तेरी रिक्त  मुस्कुराहट से भर जाता हैं.. और भले ही कुछ देर के लिये , सुर्ख़ हो जाता है .. मेरा चम्पई रंग, तेरी शख़्सियत के उजाले में.. ओ मेरे सरताज...❤️ : निर्मला सिवानी