Skip to main content

आपात सेवा भी प्रदान कर रहा है गुलाब जैन सेवा संघ

जोधपुर में गुलाब नगर जैन संघ

 के

 सेवा दूतों को नमन।



फर्स्ट न्यूज़ कोलकाता..


कोरोना के कहर की वजह से जन जीवन का संचरण बन्द हुआ है और उसकी वजह से कमजोर आर्थिक पक्ष के लोगों के सामने भरण पोषण की समस्या का होना स्वाभाविक था...सरकार,प्रशासन अपनी भूमिका सहायता सहयोग की निभा रहा है मगर सब तक सही रूप से उसका पहुंचना सम्भव नही होता....यहां पर सामाजिक सेवाभावी उदार ह्रदय से अपनी समृद्धि की तिजोरी मानवता के लिए खोलने वालों व उस अर्थ शक्ति को जन जन तक पहुंचाने वाले कर्मठ मानव सेवियों की भूमिका होती है।

यह देश सहयोग,सेवा प्रदान वाली संस्कृति का है इसलिए यह संस्कार इस आपदा की घड़ी में समूचे देश मे दिख रहे है और लाखों समाज सेवियों की भूमिका की वजह से मानवता की सेवा हो रही है।

जोधपुर के गुलाब नगर जैन संघ की सामाजिक,सेवाभावी गतिविधियों से मेरा परिचय बना हुआ है  और यह लिखते हुए गर्व है कि इस विकट समय मे सूर्य नगरी के  ये सपूत सिर्फ मानव मात्र का ही नहीं बल्कि मूक पशु,पंक्षियों के भरण पोषण का भी निर्वाह कर रहे है तथा आध्यात्मिक तप के अंतर्गत आयम्बिल तप के  साधकों के लिए भी  समुचित व्यवस्था  प्रदान कर रहे है।

जिस वक्त घर से बाहर निकलना जीवन के लिए खतरा हो उस वक्त ये कर्म योगी सरकारी निर्देशो का अनुसरण करते हुए प्रशासन की पहुंच व उनकी क्षमता को मजबूत कर रहे है।

पर्यावरण प्रेमी व सेवाभावी श्री गणपत सालेचा से अक्सर फोन पर गुलाब जैन संघ व इनसे जुड़ी सेवा भावी शक्तियों की सक्रिय गतिविधि की बात होती रहती है और मन गर्वित होता है सेवा के प्रकल्पों को सुन कर।

गुलाब नगर जैन संघ आपात सेवा भी प्रदान कर रहा है..श्री पृथ्वी राज पारेख इस सेवा को प्रशासनिक अनुमति के साथ प्रदान कर रहे है....जोधपुर वासियो के लिए यह सेवा अपने आप मे विश्वास का संचार करने वाली है। आपात सहायता के लिए आप श्री पृथ्वीराज पारेख जी से इन नंबर   9414132882 ,  9351534509 पर संर्पक कर सकते है।

ह्रदय से हर एक सेवा दूत को प्रणाम करता हूँ।हर एक व्यक्ति अपने आप मे एक संगठन से कम नही है।

ईश्वर इस विपदा से हम सबको सुरक्षित रखे....कुदरत इस आपदा से मुक्त हो और  जीवन सामान्य रूप से पुनः संचरित हो यह कामना है।


श्री गुलाब जैनसंघ का ह्रदय से पुनः अभिनंदन।

एक ऑडियो साक्षात्कार यु ट्यूब चेनल DIGITAL FIRST NEWS  में आज शाम तक समर्पित करूँगा।

:शुभकामनाओं के साथ-
-संजय सनम
संपादक-फर्स्ट न्यूज़
कोलकाता
72780-27381

Comments

Popular posts from this blog

कही पर दिल लगाया जा रहा....

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

राही की भटकन..

भटकता हुआ राही!! बबीता अग्रवाल कंवल मैं राही! भटकता हुआ राही! मृगतृष्णा लिए भटक रहा हूं, तलाश है जाने किस जहां की ढूंढता हूँ, अंजान हूँ, नाकाम हूँ, हैरान हूँ, परेशान हूँ !! मैं राही! भटकता हुआ राही! माँ की गोद से खुले आंगन में, उन्मुक्तता से विचरण को आतुर। नन्हें हाथों में किरणें सूरज कि हर पल भरने को व्याकुल ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बच्चों के झुंड, हो गए कहीँ गुम चेहरों से खो गए सितारों के भी गुण ! बचपन गंवाया पुस्तक के ढेर में, मिला न वक्त,आँखमिचौली के खेल में। मैं राही! भटकता हुआ राही! मस्ती में डूबा, ज़िंदगी को ढूंढा, कालेज से निकला, नौकरी को भागा। सुकून कि चाह में, गृहस्थी सजाई ज़िंदगी की सच्चाई समझ में न आई ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बनाने की चाह में स्वयं को ही खोया, बच्चों का भविष्य रातों संजोया। लाठी की थाप और झुकी हुई कमर उम्मीद की किरण हो गई बेअसर! मैं राही! भटकता हुआ राही मैं राही! भटकता हुआ राही बबिता अग्रवाल कँवल सिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल)