Skip to main content

कविता की सरिता सिलीगुड़ी में....

महिला काव्य मंच सिलीगुड़ी की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी



महिला काव्य मंच सिलीगुड़ी की सदस्याओं की सक्रियता के चलते आज ये मंच अपनी एक अलग पहचान तो बना ही चुका है, साथ ही दिन पर दिन  इस मंच से सदस्याओं का जुड़ना इस मंच की सार्थकता को दर्शा रहा है।
             दिनांक 16-05-2020 को आनलाईन काव्य गोष्ठी में करीब 35 कवयित्रियों की भागीदारी वो भी देश विदेश से , सच में ऐसा महसूस हो रहा था कि हम सभी एक ही परिवार से है और किसी उत्सव में शामिल हो रखें हो।
             राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड की प्रभारी सारिका भूषण, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष आरती सिंह एवं सचिव बबिता अग्रवाल कँवल, (सिलीगुड़ी)सरंक्षक अर्चना शर्मा, अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सचिव रीता दास के सानिध्य में, रूबी प्रसाद के बेहतरीन संचालन में महिला काव्य मंच की नवम काव्य गोष्ठी बेहद सफल रही।
        विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना के साथ आशा बंसल ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
               सारिका भूषण और आरती सिंह ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी उसके साथ ही काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हो गया। सभी कवयित्रियों ने तत्कालीन विषयों के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर अपनी रचनाओं की सृजनात्मकता के साथ अपनी अपनी प्रस्तुति दी। तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली इस गोष्ठी में समय का पता ही नहीं चला कैसे बित गया। सभी सदस्याओं का शुरू से अंत तक बने रहना एवं हर रचना पर टिप्पणियाँ इस बात की साक्षी है की सभी को बहुत रस आया आनलाईन काव्य गोष्ठी में।
       आज की काव्य गोष्ठी में सहभागी रही कवयित्रियां- कनकलता झा,निशा गुप्ता ,भारती बिहानी,सीमा भावसिंहका (कोलकाता), प्रियंका जायसवाल ,अंजु डकोनीया, नेपाल) रिंकी गुप्ता,मनीषा सिंह,श्वेता अग्रवाल,किरण अग्रवाल ,आशा बंसल, वीणा चौधरी,प्रियंका पेड़ीवाल(नेपाल),बबीता झा,अमरावती गुप्ता,कमला पांडेय, कमलावती शाह ,स्नेहा कुमारी,रूपा सुब्बा,डॉ.सुलोचना दास ,डॉ. कल्पना सिंह,मीरा सिंह,संगीता मुरसेनिया(मध्यप्रदेश),इन्दु तोदी(नेपाल),अनीता तिवारी, अंजु दास (पूर्णिया)। सभी के सहयोग से कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना की हिम्मत देखिये....

कोरोना  एक सबक      आह कोरोना, वाह कोरोना,कमाल हो भाई कोरोना। हम सबकी हवा टाइट कर दी। चारों तरफ हाहाकार । सारे उपाय बेकार ।           दुनिया लड़ रही है- हम और आप भी। इस महामारी युद्ध में असंख्य बलिदान हो रहे हैं। घर परिवार और समाज, संकट सबके सामने है। सरकारें चुनौती के आगे सेनापति बनी रणनीति बनाकर खड़ी है। किसी ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पर नतीजा वही- ढाक के तीन पात।      सरकारें नसीहत दे देकर तक गई। प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर्स सभी कार्य कर्ता कमर कसे लड़ रहे हैं और बचने के उपाय सुझा रहे हैं।         इतना लंबा समय गुजर गया, प्रकृति का  विद्रूप रुप कुछ तो कह रहा है। ये धरती,आकाश, पूरा ब्रह्मांड ऐसे ही तो चेतावनी नहीं दे रहे हैं। अगर हम संभले नहीं, समझे नहीं तो भुगतना भी हमें ही पड़ेगा। पर्यावरण के नाम पर सिर्फ नौसिखिए, रटे-रटाए किताबी जुमलों से काम नहीं चलेगा। अपने भीतर की तिजोरी को भी टटोलना होगा। कथनी करनी को एक बनाकर ही सुलगते संसार को बचाया जा सकता है।    ऐसी भीषण म...

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

ओ मेरे सरताज

ओ मेरे सरताज  गिलास-ए-शर्बत🌺 ज़िन्दगी की भागमभाग में  ज़ेहन ए  बेवजह मशक़्क़त के दरमियाँ यदि तुम आ मिलो... तो यक़ीनन इससे ज़्यादा, इस ज्येष्ठ दोपहर में  ठंडक शायद  कही ओर न मिले.. मैं पिघलतीं हूँ, घुलती हूँ , कुछ पल को तुममें ऐसे.. जैसे गर्मी में बर्फ़ पिघल कर ,पानी बन मिल जाती है ,नदियों और सागर में.. गर्मी से राहत के लिये.. रूह अफ़जा के घूँट अकेले नहीं जाते अन्दर , बल्कि जाता है वो सब तुम्हारा प्यार ,यादें ,वो पल जो हमने तकरारें कर गुज़ारे जिन्हें मैं बेमक़सद अपने दिल में लिये फिरतीं हूँ .. और शर्बत गिलास के ख़ाली होते होते दिन मेरा  तेरी रिक्त  मुस्कुराहट से भर जाता हैं.. और भले ही कुछ देर के लिये , सुर्ख़ हो जाता है .. मेरा चम्पई रंग, तेरी शख़्सियत के उजाले में.. ओ मेरे सरताज...❤️ : निर्मला सिवानी