महिला काव्य मंच, सिलीगुड़ी इकाई की दसवीं काव्य गोष्ठी सफलता पूर्वक सम्पन्न।
दिनांक 20 जून 2020, दिन शनिवार, महिला काव्य मंच, सिलीगुड़ी की दसवींऑनलाइन काव्य गोष्ठी विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण के संपादक गोपाल ओझा जी की उपस्थिति में आयोजित की गई। कृष्णा विहानिवाल (कोलकाता) के संचालन में, गोपाल ओझा के हाथों दीप प्रज्वलन और रीता दास की मनोरम आवाज़ में माँ सरस्वती जी की वंदना के साथ ही कार्यक्रम का आग़ाज किया गया। राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड की प्रभारी सारिका भूषण, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष आरती सिंह एवं सचिव बबिता अग्रवाल कँवल, (सिलीगुड़ी)सरंक्षक अर्चना शर्मा, अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सचिव रीता दास के सानिध्य में काव्य गोष्ठी बेहद सफल रही।
कार्यक्रम में सभी कलमकारों ने बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत की, सभी रचनाएं एक से बढ़ कर एक थी ।पटल पर जीवन के हर रंग देखने को मिले, माता पिता के स्नेह से ले कर देश प्रेम, प्रकृति प्रेम हर रंगों से सुसज्जित आज की रचनाएं मन को मोहने वाली थी ।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में केवल सिलीगुड़ी की ही नही अपितु देश के अलग अलग राज्यों से भी कवित्रियों ने भाग लिया था और देश के बाहर की भी कुछ कवित्रियों ने भाग ले कर कार्यक्रम में चार चांद लगाये और पटल की शोभा बढ़ाई।
काव्य गोष्ठी में सहभागी रही कवयित्रियां- कनकलता झा,निशा गुप्ता ,भारती बिहानी,सीमा भावसिंहका (कोलकाता), प्रियंका जायसवाल ,अंजु डकोनीया, रिंकी गुप्ता,मनीषा सिंह,किरण अग्रवाल ,वीणा चौधरी,प्रियंका पेड़ीवाल(नेपाल),बबीता झा,अमरावती गुप्ता,कमला पांडेय,स्नेहा कुमारी,रूपा सुब्बा,डॉ. कल्पना सिंह, संगीता मुरसेनिया(मध्यप्रदेश),इन्दु तोदी(नेपाल),अनीता तिवारी,मीनू शर्मा, रूबी प्रसाद, सोनी केडिया, रेखा कुमारी यादव, ऋतू गर्ग, रिंकू गुप्ता, सुनीता कुमारी प्रसाद, बिंदु अग्रवाल,कृष्णा विहानिवाल थी। सभी के सहयोग से कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। गोपाल ओझा जी ने सभी रचनाकारों की सरहाना के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Comments
Post a Comment