Skip to main content

नजरो की भाषा से जो दिल को बोल जाते है


एक नजर भर मिलती
और अपने से लगने लगते है
चुरा चुरा कर नजरों को

जो नजरों से कहने लगते है

अनजान दो दिल जब
बेकरार से दिखने लगते है


जमाने की भीड़ से
जो अलग से चलने लगते है
ना जान--ना पहचान

पर एक दूजे में रहने लगते है

भीड़ के शोर में
खामोशी से भी कुछ कहने लगते है
विदा लेने से पहले
मुड़ मुड़ कर देखने लगते है
चूंकि उस दिन उनकी बात नही होती
नजरें मिलती-बैचनी बढ़ती
पर आमने सामने शब्दों की मुलाकात नही होती

तब अगले दिन
फिर वो ही गली-- और वक्त भी वो ही होता है
जब दो दिलों का सफर
एक दूजे को कुछ कहने चला होता है
एक आता--दूसरा गर नहीं दिखता
तो नजर दूर तक
गली के उस छोर पर टिकी रहती है
वो जब तक नही दिखता/ दिखती
तब तक नजर वही खड़ी रहती है


और जैसे ही वो दिख जाता
दिल की कली खिल जाती है
कली को भंवरा मिल जाता
चमन को बहार मिल जाती है
प्रेम की भाषा भी तब
ठहर जाती है

जब प्रेमी से प्रेमिका

यू मिल जाती हैं
कुछ देर नजरे मिलती
फिर शायद भरती भी है
जुबा खुलने से पहले
घबराहट में अटकती भी है



खामोशी टूटने से पहले

कुछ कुछ होता भी है
भावनाओं के समंदर में
तूफान उमड़ता भी है
हाथ बढ़ते- हाथ मिलते
अब ये भीड़ से कही अलग सरकते
अब जान पहचान होती है
पर मोहब्बत तो तब होती
जब दिलों की गली अनजान होती है
जो तार दिलों के नजरों से जोड़ जाते है

ये प्रेमी- प्रेमिका के रिश्तें

प्रेम की जुबान
धड़कनों से बोल जाते है।

- संजय सनम

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना की हिम्मत देखिये....

कोरोना  एक सबक      आह कोरोना, वाह कोरोना,कमाल हो भाई कोरोना। हम सबकी हवा टाइट कर दी। चारों तरफ हाहाकार । सारे उपाय बेकार ।           दुनिया लड़ रही है- हम और आप भी। इस महामारी युद्ध में असंख्य बलिदान हो रहे हैं। घर परिवार और समाज, संकट सबके सामने है। सरकारें चुनौती के आगे सेनापति बनी रणनीति बनाकर खड़ी है। किसी ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पर नतीजा वही- ढाक के तीन पात।      सरकारें नसीहत दे देकर तक गई। प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर्स सभी कार्य कर्ता कमर कसे लड़ रहे हैं और बचने के उपाय सुझा रहे हैं।         इतना लंबा समय गुजर गया, प्रकृति का  विद्रूप रुप कुछ तो कह रहा है। ये धरती,आकाश, पूरा ब्रह्मांड ऐसे ही तो चेतावनी नहीं दे रहे हैं। अगर हम संभले नहीं, समझे नहीं तो भुगतना भी हमें ही पड़ेगा। पर्यावरण के नाम पर सिर्फ नौसिखिए, रटे-रटाए किताबी जुमलों से काम नहीं चलेगा। अपने भीतर की तिजोरी को भी टटोलना होगा। कथनी करनी को एक बनाकर ही सुलगते संसार को बचाया जा सकता है।    ऐसी भीषण म...

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

ओ मेरे सरताज

ओ मेरे सरताज  गिलास-ए-शर्बत🌺 ज़िन्दगी की भागमभाग में  ज़ेहन ए  बेवजह मशक़्क़त के दरमियाँ यदि तुम आ मिलो... तो यक़ीनन इससे ज़्यादा, इस ज्येष्ठ दोपहर में  ठंडक शायद  कही ओर न मिले.. मैं पिघलतीं हूँ, घुलती हूँ , कुछ पल को तुममें ऐसे.. जैसे गर्मी में बर्फ़ पिघल कर ,पानी बन मिल जाती है ,नदियों और सागर में.. गर्मी से राहत के लिये.. रूह अफ़जा के घूँट अकेले नहीं जाते अन्दर , बल्कि जाता है वो सब तुम्हारा प्यार ,यादें ,वो पल जो हमने तकरारें कर गुज़ारे जिन्हें मैं बेमक़सद अपने दिल में लिये फिरतीं हूँ .. और शर्बत गिलास के ख़ाली होते होते दिन मेरा  तेरी रिक्त  मुस्कुराहट से भर जाता हैं.. और भले ही कुछ देर के लिये , सुर्ख़ हो जाता है .. मेरा चम्पई रंग, तेरी शख़्सियत के उजाले में.. ओ मेरे सरताज...❤️ : निर्मला सिवानी