हल्का रमाईलो व्याङ्ग्य साहित्यिक पत्रिका का लोकार्पण
क्षेत्र विधायक तथा सिक्किम सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मन्त्री डा. एम.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में थे। राज्य सूचना आयुक्त सी. पी. ढकाल और प्रगतिवादी साहित्यकार विजयकुमार सुब्बा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे।इसी तरह कार्यक्रम में स्थानीय पञ्चायतगण, दक्षिण सिक्किम साहित्य सम्मेलन के प्रतिनिधिगण, स्थानीय साहित्यकार, अतिथि साहित्यकार के साथ ही स्थानीय निवासी भी उपस्थिति थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ सिलीगुड़ी से आमंत्रित ग़जलकारा बबिता अग्रवाल कँवल, साहित्यकार विजयकुमार सुब्बा एवं पत्रकार शेरबहादुर कार्की को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रिय पुरस्कार प्राप्त ममता अवस्थी का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में सहभागी रहे महानुभावों को प्रसस्ती पत्र देकर के सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समूह के प्रतिनिधि प्रकाश खाम्दोङे ने किया। पत्रिका ने 10वाँ अंक प्रकाशित कर समाज में नयी विचारधाराओं का विजारोपण करने का कार्य किया है। पत्रिका के सम्पादक युवा साहित्यकार धन नीरव ने पत्रिका की यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


Comments
Post a Comment