Skip to main content

क्यों टूट रहे है दाम्पत्य बंधन!

सबसे बड़ा सवाल -क्यों छूट रहे है दाम्पत्य बंधन और टूट रहे है परिवार

Freepik

शादी की शहनाई, सजावट, तड़क भड़क,जश्न के माहौल की यादें ही ठंडी नहीं पड़ती उससे पहले यह खबर आ जाती है कि 2 माह पहले हम जिस शादी में गए थे वो रिश्ता टूट रहा है अर्थात तलाक हो रहा है।

पढ़े लिखे,समझदार बच्चे जो दोनों कमा रहे है--एक दूजे को समझ कर शादी की है--माता पिता अर्थात परिवार की और से थोपा गया रिश्ता नही है--स्वयं दो दिलों की आपसी समझ का रिश्ता है-- शादी के बंधन में बंधने से पहले एक दूजे को पसंद दिल से किया है- साथ साथ आते जाते रहे है अर्थात साथ घूमना,साथ खाना पीना,एक दूजे को इतना करीब से जानने के बाद शादी का फैसला---माँ- बाप अर्थात परिवार भी आजकल यह सोचने लगे है कि अगर बच्चे अपने जीवन साथी का चयन खुद कर रहे है तो कर लेने दीजिये क्योकि जीवन तो इनको ही एक दूजे के साथ बिताना है इसलिए आजकल माँ - बाप भी अपने बच्चों की खुशी के लिए उनके निर्णय पर अपनी मुहर बिना किसी ना- नुकुर के लगा देते है।

अब यहां दहेज- लेन-देन की कुरुति भी सामने नहीं आती पर जब कुछ ही दिनों- महीनों में यह खबर आती है कि रिश्ता छूट रहा है- एक नया परिवार टूट रहा है तब सवाल खड़े होते है कि आखिर क्यों टूट रहे है दांपत्य बंधन?

आखिर ऐसा क्या हो गया कि दोनों पढ़े लिखे सुशिक्षित ,अच्छी कमाई करने वाले युवा जो एक दूजे को भली बजभांति जान कर जीवन साथी बने थे अब अलग ही होना क्यों चाहते है?

अनबन पैसे के अभाव में तो कई प्रकार की हो सकती है पर जब दोनों अच्छा कमा रहे है तब बात पैसे की नहीं रही--तब फिर क्या हो सकता अहम और यह ईगो ही मन की गाड़ी पर प्रहार करता है फिर जीवन की गाड़ी लड़खड़ाने लग जाती है।

Love.catchsmile.com

अब सवाल यह है कि यह होता क्यो है? जब दोनों ने प्यार करके,एक दूजे को समझ कर शादी की है फिर क्यो टकराते है मन! एक दूजे पर जिम्मेदारी थोपने की और कोई बात या कोई काम समय पर न होने से जो तकरार होती है उसमें फिर दोनों की डिग्री,दोनों की कमाई का फिगर इस क्लेश का एक दूजे को समझने,सुनने तक की सहनशीलता खत्म हो गई है-एक दूजे को मनाने,सॉरी कहने में खुद को छोटा महसूस करने लगे है-- तभी सेे पहले दिल रूठने लगे है फिर घर टूटने लगे है।

सबसे गंभीर बात यह है कि यहां निर्णय 2 मिनट में ये दो दिल कर लेते है और वकील तक तलाक के लिए इनके कागजात पहुंच जाते है।यहां परिवार,समाज,बड़े बुजुर्गों की भूमिका की कोई संभावना नही रहती जो कि अक्सर बड़े बुजुर्गों के दुआरा किये रिश्तों में रहती है ।

-वहां परिवार के दोनों पक्ष मिल बैठ कर अशांति,मन के क्लेश को मिटाने की कोशिश करते है और कभी कभी समाज के प्रमुख मौजिज लोगों को भी जटिल स्थिति में बुलाते है अर्थात सामाजिक इन कोशिशों से तलाक तक बात ही नही जाती--दोनों पक्षों को समझाकर समस्या का निदान कर लिया जाता।

पर ये बाते तो अब पुरानी हो गई न-- अब दुनियां नजरों के नजारों की दीवानी हो गई इसलिए एक पल में दिल जुड़ते है और लम्हों में टूट भी जाते है।

Kiplinger.com

इन रिश्तों के बनने- बिगड़ने का दर्द इन दो दिलों के साथ इनके परिवारों को कितना चुकाना पड़ता है उस दर्द की कोई कल्पना करें जब माँ - बाप इस वजह से अपने मेघावी बच्चो को डिप्रेशन में जाता हुआ देखते है और कई बार तो बच्चे फिर दिल के इस सूनेपन को सहन ही नहीं कर पाते और जिंदगी को अलविदा कह देते है।

सहनशीलता औऱ समझ की यह कमी कम उम्र की नादानी बन कर परिवार और समाजों पर कितना घातक प्रभाव डाल रही है शायद तभी पुरातन संस्कृति और उसके संस्कारो की अब इस आधुनिक दौर में भी जरूरत महसूस हो रही है।

लेखक- संजय सनम( PLEASE LIKE,SHARE,FOLLOW)


Comments

Popular posts from this blog

कही पर दिल लगाया जा रहा....

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

राही की भटकन..

भटकता हुआ राही!! बबीता अग्रवाल कंवल मैं राही! भटकता हुआ राही! मृगतृष्णा लिए भटक रहा हूं, तलाश है जाने किस जहां की ढूंढता हूँ, अंजान हूँ, नाकाम हूँ, हैरान हूँ, परेशान हूँ !! मैं राही! भटकता हुआ राही! माँ की गोद से खुले आंगन में, उन्मुक्तता से विचरण को आतुर। नन्हें हाथों में किरणें सूरज कि हर पल भरने को व्याकुल ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बच्चों के झुंड, हो गए कहीँ गुम चेहरों से खो गए सितारों के भी गुण ! बचपन गंवाया पुस्तक के ढेर में, मिला न वक्त,आँखमिचौली के खेल में। मैं राही! भटकता हुआ राही! मस्ती में डूबा, ज़िंदगी को ढूंढा, कालेज से निकला, नौकरी को भागा। सुकून कि चाह में, गृहस्थी सजाई ज़िंदगी की सच्चाई समझ में न आई ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बनाने की चाह में स्वयं को ही खोया, बच्चों का भविष्य रातों संजोया। लाठी की थाप और झुकी हुई कमर उम्मीद की किरण हो गई बेअसर! मैं राही! भटकता हुआ राही मैं राही! भटकता हुआ राही बबिता अग्रवाल कँवल सिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल)