Skip to main content

अलर्ट...रेव पार्टियां क्या परोस रही है!

अलर्ट: शराब ,शबाब,नशा, परोसती रेव पार्टियां- शिंकजे में फंसते युवा

Live hindustan.com

रेव पार्टी का प्रचलन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और युवा वर्ग पहले नाच गाने की पार्टी से आकर्षित होता है फिर नशे की लत और काम वासना को शांत करने की स्वछंद जगह और माहौल मिल जाता है क्योकि रेव पार्टियों में लड़कों से अधिक लड़कियां रहती है जो युवा लड़कों को इन पार्टियों में जाने की मानसिकता बना ही देती है और एक बार कोई इस पार्टी या इस रंगीन खुले माहौल में चला जाये फिर उसका इस दुनियां से लौटना मुश्किल होता है क्योकि ड्रग्स का नशा शरीर को यहां रहने के लिए मजबूर करता है तो मन के लिए यहां भरपूर सेक्स मिलता है।

रेव पार्टी शराब,शबाब,ड्रग्स,,संगीत, डांस,सेक्स का एक तरह से कॉकटेल होता है और दिल्ली,मुम्बई,पुणे ,पुष्कर,खंडाला,इनके गढ़ माने जाते है -ये पार्टियां इतनी गुपचुप तरीके से होती है कि सिर्फ उनको ही पता रहता है जो इससे जुड़े रहते है - नए लोग जो जुड़ते है वे पुराने की संगत में किसी तरह आये हुए होते है तभी उनको एंट्री मिल जाती है।

Amarujala

वैसे भी ये पार्टियां रईसों की अर्थात दौलत वालों की होती है अर्थात रईस खानदान के बच्चे ही इनका खर्च उठा सकते है क्योकि ड्रग्स की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है तथा इसी वजह से ड्रग्स का कारोबार करने वालो के लिए ये रेव पार्टियां मंडी से कम नही होती क्योकि यहां उनके उत्पाद बड़े मुनाफे के साथ बिकते है तथा इनके ग्राहक नशेड़ी बन कर फिर खुद इनको खोजते है।

रात के अंधेरों और सुनसान जगह गुपचुप तरीके से आयोजित होने वाली इन पार्टियों में साधारण लोगों के लिए कोई जगह नही है-धनकुबेर के बच्चों के लिए धन लुटाकर सेक्स की मनचाही मुराद पूरी करने का यह तीर्थ स्थल सा बन गया है। इन पार्टियों में 2 तरह के गैरकानूनी ड्रग्स चलते है एसिड और एक्सटेसी और इनको लेने के बाद फिर लगातार 8 से 10 घण्टे तक नाचने की क्षमता आ जाती है ये ड्रग्स इन युवाओं में लगातार नाचने का जुनून पैदा करता है जो धनाढ्य होते है उनके लिए ये 2 ड्रग्स खास होते है पर जिनके पास उतना पैसा नही होता वे हशीश या गांजा से ही काम चलाते है।

बड़े बड़े फार्म हाउस को किराए पर लेकर चलने वाली इन पार्टियों की एंट्री फीस भी 10- 15- 20 हजार तक होती है तथा मिनरल वाटर से लेकर परोसे जाने वाली शराब व अन्य खाने की वस्तुओं की कीमत भी कई गुना ऊपर होती है पर शराब,के साथ शबाब को हासिल करने आये युवा ये सारी कीमत चुकाते है।कई बार पुलिस के छापेमारी,गिरप्तारी,जेल, जमानत,बदनामी सब हो जाती है पर यह नशा फिर भी कायम रहता है।

इन पार्टियों में 20- 30- 60 हजार वाट का कानफोड़ू म्यूजिक सुपर फास्ट बजता है और इस तेज संगीत के साथ नशे का मिश्रण घुलकर सारे बंधन तोड़ देता है और मनुष्य अपने आदिम स्वरूप में आ जाता है ऐसी स्थिति में आने पर आगे की व्यवस्था भी यहां मिलती है।आजकल रेव वेन्यू पर उसके लिए हट बनने लगे है यहां सेक्स की पूरी सुविधा उपलब्ध रहती है।

कुल मिलाकर ये रेव पार्टियां देश के युवाओं के तन,मन, धन की नीलामी,बर्बादी कर रही है- क्षणिक सुख के लिए युवा अपने जीवन को मस्ती ही मस्ती में बर्बाद कर रहे है।( स्रोत- ऑनलाइन मीडिया)

Comments

Popular posts from this blog

कही पर दिल लगाया जा रहा....

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

राही की भटकन..

भटकता हुआ राही!! बबीता अग्रवाल कंवल मैं राही! भटकता हुआ राही! मृगतृष्णा लिए भटक रहा हूं, तलाश है जाने किस जहां की ढूंढता हूँ, अंजान हूँ, नाकाम हूँ, हैरान हूँ, परेशान हूँ !! मैं राही! भटकता हुआ राही! माँ की गोद से खुले आंगन में, उन्मुक्तता से विचरण को आतुर। नन्हें हाथों में किरणें सूरज कि हर पल भरने को व्याकुल ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बच्चों के झुंड, हो गए कहीँ गुम चेहरों से खो गए सितारों के भी गुण ! बचपन गंवाया पुस्तक के ढेर में, मिला न वक्त,आँखमिचौली के खेल में। मैं राही! भटकता हुआ राही! मस्ती में डूबा, ज़िंदगी को ढूंढा, कालेज से निकला, नौकरी को भागा। सुकून कि चाह में, गृहस्थी सजाई ज़िंदगी की सच्चाई समझ में न आई ! मैं राही! भटकता हुआ राही ! बनाने की चाह में स्वयं को ही खोया, बच्चों का भविष्य रातों संजोया। लाठी की थाप और झुकी हुई कमर उम्मीद की किरण हो गई बेअसर! मैं राही! भटकता हुआ राही मैं राही! भटकता हुआ राही बबिता अग्रवाल कँवल सिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल)