Skip to main content

महफिल से जुड़िए....सिर्फ महिलाओं के लिए।

महिलाओं के लिए ही....

फर्स्ट न्यूज पत्रिका के तहत महफिल के इस स्तंभ ब्लॉग में आप सब बहनों का मैं सीमा भावसिंहका फर्स्ट न्यूज की कोलकाता  से विशेष प्रतिनिधि के रूप में  स्वागत करती हू।
 फर्स्ट न्यूज का यह रचना पटल *महफिल* हम महिलाओं को  अपने अहसास कविता,कहानी,स्तंभ लेखन,खबर अर्थात हमारी रचनात्मक प्रतिभा फिर वो चाहे रेसिपी हो या फिर कोई अन्य कला को इस ब्लॉग व द्वेमासिक प्रकाशित होने वाली शानदार पत्रिका फर्स्ट न्यूज तथा पाक्षिक पत्र में समय समय पर प्रकाशित करवाने का सम्मानजनक स्थान प्रदान करेगा।
फर्स्ट न्यूज के संपादक श्री संजय सनम भी वक्त वक्त पर हमसे जुड़ कर अपने you tube chenal*DIGITAL FIRST NEWS* में हमारा इंटरव्यू भी लेंगे।
अब हम सब सृजन की दुनियां में फर्स्ट न्यूज के माध्यम से जुड़ेंगे और फर्स्ट न्यूज हमको सिर्फ 500 रुपए के दो वर्ष की सदस्यता शुल्क के रूप में  उपलब्ध होगी।
हम इस परिवार के सदस्य होने की वजह से जन्म दिन,शादी की वर्ष गांठ का विज्ञापन भी विशेष रियायत के साथ प्रकाशित करवाने की अधिकारी बनेगी।
फर्स्ट न्यूज का न्यूज पोर्टल भी शीघ्र आ रहा है उसमे लेखन,पत्रकारिता का प्रशिक्षण प्राप्त कर हम इस दुनियां में अपना एक अहम स्थान बना सकते है।
और भी बहुत कुछ इस  सफर में प्रगति की राह बनकर हमारे साथ जुडेगा।
तब आइए आज ही हम महिलाएं एक साथ अपनी अपनी प्रतिभा को सृजन के इस पटल पर लाकर इस परिवार में जुड़ कर समाज,राष्ट्र में अपनी अहम भूमिका निभाए।
शुभकामनाओं सहित

सीमा भावसिंहका
फर्स्ट न्यूज
कोलकाता विशेष प्रतिनिधि

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना की हिम्मत देखिये....

कोरोना  एक सबक      आह कोरोना, वाह कोरोना,कमाल हो भाई कोरोना। हम सबकी हवा टाइट कर दी। चारों तरफ हाहाकार । सारे उपाय बेकार ।           दुनिया लड़ रही है- हम और आप भी। इस महामारी युद्ध में असंख्य बलिदान हो रहे हैं। घर परिवार और समाज, संकट सबके सामने है। सरकारें चुनौती के आगे सेनापति बनी रणनीति बनाकर खड़ी है। किसी ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पर नतीजा वही- ढाक के तीन पात।      सरकारें नसीहत दे देकर तक गई। प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर्स सभी कार्य कर्ता कमर कसे लड़ रहे हैं और बचने के उपाय सुझा रहे हैं।         इतना लंबा समय गुजर गया, प्रकृति का  विद्रूप रुप कुछ तो कह रहा है। ये धरती,आकाश, पूरा ब्रह्मांड ऐसे ही तो चेतावनी नहीं दे रहे हैं। अगर हम संभले नहीं, समझे नहीं तो भुगतना भी हमें ही पड़ेगा। पर्यावरण के नाम पर सिर्फ नौसिखिए, रटे-रटाए किताबी जुमलों से काम नहीं चलेगा। अपने भीतर की तिजोरी को भी टटोलना होगा। कथनी करनी को एक बनाकर ही सुलगते संसार को बचाया जा सकता है।    ऐसी भीषण म...

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

ओ मेरे सरताज

ओ मेरे सरताज  गिलास-ए-शर्बत🌺 ज़िन्दगी की भागमभाग में  ज़ेहन ए  बेवजह मशक़्क़त के दरमियाँ यदि तुम आ मिलो... तो यक़ीनन इससे ज़्यादा, इस ज्येष्ठ दोपहर में  ठंडक शायद  कही ओर न मिले.. मैं पिघलतीं हूँ, घुलती हूँ , कुछ पल को तुममें ऐसे.. जैसे गर्मी में बर्फ़ पिघल कर ,पानी बन मिल जाती है ,नदियों और सागर में.. गर्मी से राहत के लिये.. रूह अफ़जा के घूँट अकेले नहीं जाते अन्दर , बल्कि जाता है वो सब तुम्हारा प्यार ,यादें ,वो पल जो हमने तकरारें कर गुज़ारे जिन्हें मैं बेमक़सद अपने दिल में लिये फिरतीं हूँ .. और शर्बत गिलास के ख़ाली होते होते दिन मेरा  तेरी रिक्त  मुस्कुराहट से भर जाता हैं.. और भले ही कुछ देर के लिये , सुर्ख़ हो जाता है .. मेरा चम्पई रंग, तेरी शख़्सियत के उजाले में.. ओ मेरे सरताज...❤️ : निर्मला सिवानी