Skip to main content

बचपन की यादें..

याद आता है मेरे बचपन का शहर ...

   

  मेरे बचपन का शहर बसता है छोटी बडी पतली चौडी गलियो मे ,गंगा और गंगा किनारे बने हुये सुन्दर मनोरम घाट ,गंगा के उस पार बहुत विशाल खुला रेतीला मैदान | संगीत  व कला का उपासक , संस्कृती  का संवाहक ,  कजरी ,ठुमरी और बासुरी की धुन ... शिक्षा की राजधानी , माँ सरस्वती विराजती ,जीवन  को ज़िवित रखता  मृत्यूपरांत जीवनदाता , जहा की सुबह  होती सबसे अलबेली और रातो को भी जागता है हमारा शहर | सिर्फ विश्व के प्राचीनतम शहर न हो कर एक खुबसूरत जज्बात भी है|




हमारे शहर की गलियो की रौनक ,स्वादिष्ट खाने की खुशबू , मन्दिरो मे घन्टो की टनटन के साथ रस घोलते हुए आरती के सुमधुर बोल और साथ ही बिना किसी भेदभाव बिना , मजहब के दीवारो को गिराते हुये मस्जिदो से आती हुई अजान की आवाज़ गुजती है कानो मे और माँ  के हथेलियो के स्पर्श जैसे लगती ,हौले  से कहती अब  उठो भी जाओ सुबह हो गयी|
मेरा शहर सिर्फ शहर नही , जीने का सलीका है | मृत्योपरान्त  मोक्ष का मार्ग कहलाता है | जज्बातो का अम्बार है , जो भी आया यहाँ यही का होके रह गया | हाँ इसे कोई अब तक बदल ना पाया क्योकि इसका मिजाज कोई समझ ना पाया |
         अब आप अनुमान लगाये मेरे खुबसूरत से शहर का नाम....हॉ सही पहचाना आपने वो शहर है बनारस ,जिन्दा शहर बनारस अपने ही रंग ने ढला निराला व मस्त बाबा विश्वनाथ की नगरी।
      मदन मोहन मालवीय जी ,लाल बहादुर शास्त्री जी ,पं कमला पति त्रिपाठी जी की कर्मभूमि ये नगरी आज बदलते वक्त भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र है । 2014 से मोदी जी के नेतृत्व मे बनारस कन्धे से कन्धा मिला कर विकास की गति मे निरन्तर गतिशील है । बदल गया है और बहुत कुछ बदल रहा है बनारस मे भी.....बस नही बदला है तो इस नगर का मिज़ाज और संस्कृति .....बस यू ही बना रहे बनारस का रस।

नीलम वन्दना (भोपाल)

Comments

  1. बचपन की यादें.. कौन भूल सकता है!!

    ReplyDelete
  2. Aapki esme bachapan ki yaaden kanha hai... Aapne to Banaras city ki tareef ki hai. Wo lagbhag sabko malum hai. Delhi

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोरोना की हिम्मत देखिये....

कोरोना  एक सबक      आह कोरोना, वाह कोरोना,कमाल हो भाई कोरोना। हम सबकी हवा टाइट कर दी। चारों तरफ हाहाकार । सारे उपाय बेकार ।           दुनिया लड़ रही है- हम और आप भी। इस महामारी युद्ध में असंख्य बलिदान हो रहे हैं। घर परिवार और समाज, संकट सबके सामने है। सरकारें चुनौती के आगे सेनापति बनी रणनीति बनाकर खड़ी है। किसी ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पर नतीजा वही- ढाक के तीन पात।      सरकारें नसीहत दे देकर तक गई। प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर्स सभी कार्य कर्ता कमर कसे लड़ रहे हैं और बचने के उपाय सुझा रहे हैं।         इतना लंबा समय गुजर गया, प्रकृति का  विद्रूप रुप कुछ तो कह रहा है। ये धरती,आकाश, पूरा ब्रह्मांड ऐसे ही तो चेतावनी नहीं दे रहे हैं। अगर हम संभले नहीं, समझे नहीं तो भुगतना भी हमें ही पड़ेगा। पर्यावरण के नाम पर सिर्फ नौसिखिए, रटे-रटाए किताबी जुमलों से काम नहीं चलेगा। अपने भीतर की तिजोरी को भी टटोलना होगा। कथनी करनी को एक बनाकर ही सुलगते संसार को बचाया जा सकता है।    ऐसी भीषण म...

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण

जैन धर्म मे प्रतिक्रमण की महत्ता को जानिये   SANJAY SANAM Author + FOLLOW जैन धर्म की संस्कृति में प्रतिक्रमण की जो महत्ता है उसके कारण क्या है--इस प्रतिक्रमण की परंपरा की जय दर्शन में आगम सम्मत व्याख्या में सवाल जवाब के क्रम से आप तक पहुंचा रहे है- यह हमको जैन दर्शन के विद्वान श्री रमेश जैन सांगली के दुआरा संचालित व्हाट्स एप समूह से मिला है।यह जानकारी मूल्यवान है क्योकि इसके अंदर सवालों के तार्किक समाधान दिए गए है जो जैन संस्कृति की आत्मा को परिभाषित करते है। इनको समझने के साथ फिर जैन संस्कृति की गहराई को समझना भी आसान हो जाता है और हमको भी अपने जीवन को समझने के अनमोल सूत्र मिल जाते है। आइये जैन परंपरा के अनमोल सूत्र प्रतिक्रमण को समझने के लिए जिज्ञासा के समंदर में उतरते है। प्रश्न 1: प्रतिकमण किसे कहते हैं ? Jansatta उत्तर 1: हम अपनी मर्यादाओं का अतिक्रमण करके अपनी स्वभाव दशा में से निकलकर विभाव दशा में चले गए थे तो पुनः स्वभाव रूप सीमाओं में प्रत्यागमन करना प्रतिकमण है। जो पापकर्म मन, वचन, और काया से स्वयं किये जाते हैं, दूसरों से करवाएं जाते हैं और दूसरों के द्वारा किये हुए पाप...

ओ मेरे सरताज

ओ मेरे सरताज  गिलास-ए-शर्बत🌺 ज़िन्दगी की भागमभाग में  ज़ेहन ए  बेवजह मशक़्क़त के दरमियाँ यदि तुम आ मिलो... तो यक़ीनन इससे ज़्यादा, इस ज्येष्ठ दोपहर में  ठंडक शायद  कही ओर न मिले.. मैं पिघलतीं हूँ, घुलती हूँ , कुछ पल को तुममें ऐसे.. जैसे गर्मी में बर्फ़ पिघल कर ,पानी बन मिल जाती है ,नदियों और सागर में.. गर्मी से राहत के लिये.. रूह अफ़जा के घूँट अकेले नहीं जाते अन्दर , बल्कि जाता है वो सब तुम्हारा प्यार ,यादें ,वो पल जो हमने तकरारें कर गुज़ारे जिन्हें मैं बेमक़सद अपने दिल में लिये फिरतीं हूँ .. और शर्बत गिलास के ख़ाली होते होते दिन मेरा  तेरी रिक्त  मुस्कुराहट से भर जाता हैं.. और भले ही कुछ देर के लिये , सुर्ख़ हो जाता है .. मेरा चम्पई रंग, तेरी शख़्सियत के उजाले में.. ओ मेरे सरताज...❤️ : निर्मला सिवानी